मैं पहाड़ी लौट आऊंगा

 पहाड़ी हूँ, पहाड़ से कब तक बच पाऊँगा , 

जितना दूर भागूंगा , शायद घूम के वहीँ पाऊँगा, 

थोड़ा वक़्त ज़रूर लगेगा, आसान नहीं होंगे मेरे रास्ते,  

खूब संभाल के रखी है मुश्किलें,  कुछ ऊपर वाले ने मेरे वास्ते, 

इतना आसान नहीं जीवन यहाँ,  थोड़ा बेरहम मौसम, कुछ तंग रास्ते  

पर दिल है की हार मानता नहीं, चोटी पे जा पहुंचा धीरे धीरे आहिस्ते आहिस्ते, 

अक्सर युहीं बुलाता है ,इन वादियों से गुज़रता, मेरी मंज़िलों का रास्ता 

अनसुना कर इन सदाओं को, और कब तक में चल पाऊँगा , 

पहाड़ी हूँ भाइयों , एक दिन, मैं भी लौट आऊंगा 

Comments

Popular posts from this blog

ना खुशी खरीद पाता हूँ ना ही गम बेच पाता हूँ फिर भी मैं ना जाने क्यूँ हर रोज कमाने जाता हूँ....

किला फ़तेह करना अभी बाकी है !