Posts

Showing posts from December, 2021

सुख और दुःख ज़िन्दगी के नज़ारे है प्यास उन्हें भी लगती है, जिनके घर दरिया के किनारे है

 सुख और दुःख ज़िन्दगी के नज़ारे है प्यास उन्हें भी लगती है,  जिनके घर दरिया के किनारे है  जो बीच मज़लिस मैं शख्स यूँ मुस्कुराता है ज़रूरी नहीं के वो , तुम्हारे या हमारे दरम्यान है  शीशे तो अक्सर टूट के बिखर जाते है संभाले सभी को आज वो जज़्बा हर किसी मैं कहाँ है 

ख्वाहिशों के पीछे और इरादों से आगे

 इरादों से आगे और ख्वाहिशों के पीछे  जो आग है, वही लौ तुझे जलानी है, इस दौरान मिलेंगे तुझे सेकड़ो राहगुजर  छोड़ कर वह भेड़चाल, तुझे अपनी एक राह बनानी है !! 

चल वहां, जहाँ सिर्फ, तू ही तू हो

 ये रास्ता इतना आसान कभी था ही नहीं, पर मंज़िल का खुमार, इससे कहीं कम भी नहीं  निकल चला मिलो दूर अपनी सर ज़मीन से, जहाँ सिर्फ मैं ही मैं था, दूर तलक कोई भी नही