कौन है ये शायर ?
कौन है ये शायर ?
शायर कुछ नहीं, एक मामूली सा दिखने वाला , मेरी आपकी तरह ही एक नाचीज़ है ,
बाकी कलाओं की भांति, दिल के अरमानों को बयान करने का एक हसीं तरीका है - शायरी
कोई टूट कर , तो कोई ठोकर खा कर,
बेबसी मैं करता है ये सब
मैंने मुकम्मल लोगो को कभी शायरी करते हुए नहीं देखा ,
पर ये यकीन है मुझे,
दुनिया मैं मौजूद किसी भी शायर को लेलो, ज़ुबान पे हर किसी की एक ही फ़साना है,
वक़्त से बेरहम निशानों से, इनके पीछे कोई न कोई एक छुपी दास्ताँ है,
जो साधारण से दिखने वाले उस शख्स को , इस असाधारण से मोड़ पर ला ही देती है i
या फिर यूँ कह लो, की जब कोई अपने दिल के जज़्बात पर अपना आपा खोकर,अपनी हार को सरेआम करने के लिए, कलम से सौदा करता है,
यक़ीनन, उसी रात एक शायर जनम लेता है ....
Comments
Post a Comment